15 वर्षीय किशोरी को भगा ले गया पानी की टंकी व पाइप बिछाने का काम करने वाला बिहारी युवक

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि गांव में पानी की टंकी व पाइप बिछाने का काम करने वाला बिहार राज्य के खगड़िया थाना क्षेत्र निवासी सूरज चौरसिया कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहका फुसलाकर भगा ले गया। जब उसने उसके फोन नम्बर पर बात किया तो उसने गाली और जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।