एयरपेंट कम्प्रेशर मशीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – बद्री प्रसाद अग्रहरि

नौतनवा (महराजगंज) पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वांछित/ वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान में नौतनवा पुलिस ने एयरपेंट कम्प्रेशर मशीन के साथ एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

मिले खबर के अनुसार नौतनवा थाना पुलिस ने डण्डा नदी पुल पर गश्त कर रही थी। गश्त कर रही टीम ने एयरपेंट कम्प्रेशर मशीन के साथ एक व्यक्ति को रोकर पूछताछ करने लगी।

पकड़े गये युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम कृष्ण मद्धेशिया पुत्र सुदर्शन मद्धेशिया उम्र (28 वर्ष ) वार्ड नंबर 14 गौतम बुद्ध नगर, थाना नौतनवां, जिला महराजगंज बताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एयरपेंट कम्प्रेशर मशीन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 303 (2 ), 317(2) बी.एन.एस.पंजीकृत कर चालान न्यायालय कर विधिक कार्यवाही किया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक सचिन सिंह, निशांत कुमार,कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, अजय कुमार बिंद मौजूद रहे।