युवती का बनाया अश्लील फोटो,ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

 

बस्ती । परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का चुपके से अश्लील फोटो बना लेने, ब्लैकमेल कर छेड़खानी करने, फोटो वायरल करने की धमकी देकर जबरिया शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे जातिसूचक शब्दो से अपमानित करता है। 26 अक्टूबर 2024 को उसने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप् स ेजल गई। मामले में आरोपी रमेश चन्द उर्फ गुल्ली व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर बीएनएस व एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।