खंड विकास अधिकारी द्वारा टीवी के मरीजों को पोशल पोटली का वितरण

 

बुधवार को विक्रमजोत के सभागार में विकासखंड के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी के द्वारा निश्चय मित्र अभियान के अंतर्गत 51 टीबी के लाभान्वित हो रहे मरीजों को पोशल पोटली का वितरण किया गया। इस पोटली में गुड, भुना चना,सोयाबीन , सत्तू मूंगफली एवं एक पैकेट बोर्नविटा का रखा गया है।इसको ब्लॉक प्रमुख महोदय, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी गणों के द्वारा स्वयं एवं स्वेच्छा से वितरण किया गया है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मरीज को पोषक आहार खिलाकर उन्हें यथाशीघ्र बीमारी से लड़ने हेतु अंदरूनी शक्ति प्रदान करना एवं अतिशीघ्र बीमारी को मात देकर सामान्य जीवन शैली में वापस लाना है। इस पूरे प्रक्रिया में मरीज को शासन के द्वारा 6 महीने किया मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री के के सिंह , खंड विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार कौशल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आसिफ फारुकी प्रमुख रूप से अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे एवं लाभार्थियों को पोटली वितरित किए।