उन्मुक्त उड़ान मंच का छह दिवसीय दीपावली पंचपर्व साहित्यिक महोत्सव भक्ति, साधना और सृजनशीलता के साथ संपन्न

उन्मुक्त उड़ान मंच का छह दिवसीय दीपावली पंचपर्व साहित्यिक महोत्सव भक्ति, साधना और सृजनशीलता के साथ संपन्न

दीपावली पंचपर्व के पावन अवसर पर उन्मुक्त उड़ान मंच द्वारा 06 से 15 नवम्बर 2026 तक आयोजित छह दिवसीय साहित्यिक महोत्सव भक्ति, श्रद्धा, छंद-साधना, सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रेरणादायी उत्सव बनकर संपन्न हुआ। इस आयोजन में धनतेरस से लेकर भैया दूज तक पंचपर्व के प्रत्येक पर्व के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय संदेशों को विभिन्न साहित्यिक विधाओं के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े रचनाकारों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को व्यापकता और विविधता प्रदान की।

महोत्सव का शुभारंभ 06 नवम्बर 2026 को धनतेरस के अवसर पर हुआ। रेखा पुरोहित ‘तरंगिणी’ के संचालन में आयोजित इस सत्र का विषय था— ‘धन से बढ़कर स्वास्थ्य का धन, संतोष और संस्कारों की संपदा’। मनहरण घनाक्षरी छंद में 9 रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वास्थ्य, संतोष, सदाचार और वास्तविक जीवन-संपदा का महत्त्व रेखांकित किया।

द्वितीय दिवस, 07 नवम्बर 2026 को रूप चौदस एवं नरक चतुर्दशी विशेष आयोजन में ‘तन का नहीं, मन का रूप सँवारें, अंतर्मन के विकारों का अंधकार मिटाएँ’ विषय पर छंदमुक्त काव्य प्रस्तुतियाँ हुईं। डॉ. अनीता राजपाल ‘अनु’ वसुन्धरा के आयोजन-प्रभारीत्व एवं विषय-प्रवर्तन में 26 रचनाकारों ने बाहरी सौंदर्य से अधिक अंतर्मन की पवित्रता, सद्विचार और आत्मशुद्धि का संदेश दिया।

तृतीय दिवस, 08 नवम्बर 2026 को दीपावली विशेष सत्र का विषय था— ‘दीप से दीप जलाएँ, मन में उजास लाएँ—श्रीराम का अयोध्या आगमन’। सुनील भारती ‘आजाद’ के निरूपण में आयोजित इस सत्र में 10 लेखकों ने आलेखों के माध्यम से श्रीराम के अयोध्या आगमन, दीपोत्सव की परंपरा, मर्यादा, धर्म और प्रकाश के आध्यात्मिक महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

चतुर्थ दिवस, 09 नवम्बर 2026 को ‘दीपोत्सव के अनमोल संदेश’ विषय पर सायली छंद में काव्य आयोजन हुआ। ‘मिट्टी के दीप से रिश्तों के दीप तक—प्रेम, सद्भाव एवं मानवीय संवेदनाओं का उजास’ विषय को केंद्र में रखकर अमिता गुप्ता ‘नव्या सुरभि’ के विषय-प्रवर्तन में 23 रचनाकारों ने दीपावली के सामाजिक और मानवीय पक्ष को प्रभावशाली अभिव्यक्ति दी।

पंचम दिवस, 10 नवम्बर 2026 को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट विशेष आयोजन में ‘प्रकृति का संरक्षण, अन्न का सम्मान और श्रीकृष्ण का संदेश’ विषय पर तांका छंद में रचनाएँ प्रस्तुत की गईं। एकता गुप्ता ‘काव्या महक’ के मंच संचालन में 14 रचनाकारों ने गोवर्धन लीला के माध्यम से प्रकृति-संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन, अन्न के प्रति कृतज्ञता और सामूहिकता का संदेश दिया।

षष्ठम दिवस, 11 नवम्बर 2026 को भैया दूज के पावन अवसर पर माहिया छंद में विशेष काव्य आयोजन हुआ। स्वर्णलता सोन के संचालन में 20 रचनाकारों ने भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों की गरिमा को अपनी रचनाओं में अभिव्यक्त किया। इस प्रकार छह दिनों तक चले साहित्यिक महोत्सव का समापन पारिवारिक प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों के सुंदर संदेश के साथ हुआ।

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय साहित्यिक आयोजन “दीपोत्सव या प्रदूषणोत्सव” का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय समापन हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में विशेष शर्मा के संचालन में 34 रचनाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 36 रचनाओं के माध्यम से अपने साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्ति प्रदान की।

आयोजन की विशेषता यह रही कि रचनाकारों ने अपनी लेखनी को केवल दीपावली के पारंपरिक उल्लास, दीपों की जगमगाहट, खुशियों और उत्सव की परिधि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी अपनी रचनाओं में प्रमुखता से स्थान दिया।

इस साहित्यिक महोत्सव में अशोक दोशी ‘दिवाकर’, संजीव कुमार भटनागर ‘सजग’, डॉ. स्वर्णलता सोन ‘कोकिला’, लीला तिवानी, रंजना बिनानी ‘काव्या’, दलजीत ग्रेवाल, नीतू रवि गर्ग ‘कमलिनी’, मीनाक्षी चावला ‘मीनू’, रेखा पुरोहित ‘तरंगिणी’, अंजू श्रीवास्तव ‘अंजनी’, माधुरी श्रीवास्तव ‘यामिनी’, सविता मेहरोत्रा ‘सुगंधा’, रेखा रावत ‘रागिनी’, डॉ. फूलचंद्र विश्वकर्मा ‘भास्कर’, विनीता नरूला ‘प्रसन्ना’, संगीता चमोली ‘इंदूजा’, डॉ. पूनम सिंह ‘सारंगी’, डॉ. शिमला पाण्डेय, कुसुमलता ‘तरुषि’, डॉ. दवीना अमर ठकराल ‘देविका’, सुरेश चंद्र जोशी ‘सहयोगी’, विशेष शर्मा ‘सुहासिनी’, अनिल जैन, नृपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, मंजुला सिन्हा ‘मेघा’, संगीता वर्मा, प्रेम सिंह ‘काव्या’, डॉ. संजय यादव, सुमन वर्मा, उदय सिंह कुशवाहा, पाल जी भाई राठोर, परमा दत्त झा, डॉ. अर्चना तिवारी ‘स्मृति’, हंसा श्रीवास्तव ‘हंसा’, नीरू बंसल, महेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश सरदाना, राकेश सिंह, ताहिर हुसैन, रवि कुमार झा, गजेंद्र स्वरूप शर्मा, विरेंद्र जैन माहिर, चुन्नु साहा, प्रजापति श्योनाथ सिंह, भगवत मिश्रा, प्रवीणा सिंह राणा प्रदन्या, अमिता गुप्ता नव्या, ज्योतिर्विद कुलाकांत मिश्र, अशोक पटसरिया नादान, अरुण ठाकर कवित्त, सुरेश सरदाना सरस, अनु तोमर अग्रजा, डा0 एन एल शर्मा निर्भय, गुरबीर सिंह ढींगरा, सुषमा शर्मा, राकेश सिंह, सहित अनेक रचनाकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उनकी विविधतापूर्ण रचनात्मक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को साहित्यिक समृद्धि प्रदान की।

आयोजन की सफलता में मंच के पदाधिकारियों, आयोजन प्रभारियों, विषय प्रवर्तकों और सहयोगी रचनाकारों का योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा। कृष्णकांत मिश्रा ‘कमल’ एवं संजीव कुमार भटनागर ‘सजग’ का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

सुरेश चंद्र जोशी ‘सहयोगी’ एवं अशोक दोशी ‘दिवाकर’ सहित सभी विषय प्रवर्तकों ने काव्यात्मक समीक्षाओं के माध्यम से प्रस्तुत रचनाओं के भाव-पक्ष, भाषा, शिल्प और अभिव्यक्ति पर सार्थक सुझाव दिए। इस समीक्षात्मक संवाद ने प्रतिभागियों को अपनी लेखन-कला में परिष्कार और निखार लाने का अवसर प्रदान किया।

मंच की अध्यक्षा डॉ. दवीना अमर ठकराल ‘देविका’ के दैनिक समीक्षात्मक उद्बोधनों ने आयोजन को विशेष दिशा और गरिमा प्रदान की। उनके प्रेरक मार्गदर्शन, साहित्यिक दृष्टि और रचनात्मक सुझावों ने प्रतिभागियों को निरंतर प्रोत्साहित किया। उनके प्रयासों से यह आयोजन केवल रचनाओं की प्रस्तुति तक सीमित न रहकर सीखने, समझने, संवाद करने और साहित्यिक गुणवत्ता विकसित करने का सार्थक मंच बना।

महोत्सव के प्रचार-प्रसार और प्रस्तुतियों को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने में तैयार किए गए सुंदर पोस्टरों, सम्मान-पत्रों, कोलाज और वीडियो की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से नीरजा शर्मा ‘अवनि’ एवं नीतू रवि गर्ग ‘कमलिनी’ द्वारा तैयार किए गए रचनात्मक कोलाज और वीडियो अत्यंत सराहनीय रहे। इन प्रयासों ने आभासी आयोजन को सुव्यवस्थित, जीवंत और स्मरणीय स्वरूप प्रदान किया।

उन्मुक्त उड़ान मंच का यह दीपावली पंचपर्व साहित्यिक महोत्सव भक्ति, साहित्यिक अनुशासन, छंद-साधना, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। मनहरण घनाक्षरी, छंदमुक्त काव्य, आलेख, सायली छंद, तांका और माहिया जैसी विविध विधाओं के माध्यम से प्रत्येक पर्व के मूल भाव और जीवनोपयोगी संदेशों को रचनात्मक अभिव्यक्ति मिली।

मंच की निरंतर प्रगति, रचनाकारों की सक्रिय सहभागिता, परस्पर सहयोग और साहित्यिक गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता इस आयोजन की प्रमुख उपलब्धियाँ रहीं। सभी पदाधिकारियों, आयोजन प्रभारियों, विषय प्रवर्तकों, समीक्षकों, तकनीकी एवं रचनात्मक सहयोगियों तथा प्रतिभागी रचनाकारों के समर्पित प्रयासों से यह महोत्सव सफल, सार्थक और अविस्मरणीय बना।

आस्था के दीप से अंतर्मन को प्रकाशित करने और शब्द-साधना के माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव एवं मानवीय संवेदनाओं का उजास फैलाने वाला यह महोत्सव निश्चय ही उन्मुक्त उड़ान मंच की साहित्यिक यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्मरणीय रहेगा।