मकर संक्रांति एकता और सद्भाव का संदेश- राजेश महाराज

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेना चाहिए। राजेश महाराज ने कहा, “मकर संक्रांति का पर्व हमें एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। आइए हम सभी मिलकर इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाएं और जरूरतमंदों की सेवा करें।” उन्होंने आगे बताया कि यह पर्व सूर्य देवता को समर्पित है और इस दिन दान करना और पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है।