उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2025 का आयोजन 08, 09 व 10 फरवरी को

उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2025 का आयोजन 08, 09 और 10 फरवरी, 2025 को राजभवन प्रांगण, लखनऊ में किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न व्यक्तिगत बंगलों के उद्यान, गृहवाटिकाएं, कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं, पब्लिक पार्कों और प्राचीन/ऐतिहासिक स्थल के उद्यानों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 15 जनवरी से 30 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संभव होगा। इच्छुक उद्यान और गृहवाटिका प्रेमी और प्रतिभागी अपने उद्यानों को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण http://upflowershowlko.com पर और ऑफलाइन पंजीकरण कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ में किया जा सकता है।निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डा. वी. बी. द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे अपने उद्यानों को भली-भांति तैयार करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उद्यानों और गृहवाटिकाओं की जजिंग 01 और 02 फरवरी, 2025 को निर्णायक टोलियों द्वारा की जाएगी।विशेष जानकारी के लिए कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, आलमबाग, लखनऊ (फोन नं0-0522-2975506) से संपर्क किया जा सकता है।