श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के छावनी प्रवेश में उमडा आस्था का सैलाब

प्रयागराज । श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की छावनी प्रवेश यात्रा आज पूरी भव्यता के साथ निकली। गुरु ग्रंथ साहिब के अगुवाई में यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कुंभ क्षेत्र में अपने शरीर तक पहुंची शिविर तक पहुंची इस छावनी यात्रा में अखाड़े के संत महंतों के साथ सभी अन्य अखाड़ों के महामंडलेश्वर शामिल रहे।
छावनी प्रवेश यात्रा पथर चट्टी रामबाग से निकलकर जॉनसेन गंज, चौक घंटाघर लोकनाथ बहादुरगंज होते हुए छावनी में पहुंची।
पेशवाई में सबसे आगे अखाड़े का ध्वज पताका, हाथी, घोड़े, ऊंट पर साधु संत सवार होकर चल रहे थे। दर्जनों डीजे रोड लाइट, ढोल ताशा पार्टी पंजाबी भांगड़ा  चौकियों के प्रदर्शन से, श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे। पूरे रास्ते फूलों की वर्षा होती रही। व्यापारियों ने आज भी साधु संतों पर पुष्प वर्षा की और स्वागत किया।
पेशवाई पंच प्यारों के अगुवाई में निकाली गई। साफ सुथरा करके फूल डालकर पांच प्यारों को रास्ता दिया गया। सेवाकार  पूरे रास्ते अपना कार्य कर रहे थे। जो बोले सो निहाल के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में तलवारबाजी का कला देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। सहारनपुर, हरिद्वार और प्रयागराज की बैंड पार्टियों ने अपना खूब रंग जमाया। शोभा यात्रा काफी लंबी थी। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुबह से कंट्रोल किया हुआ था। लोकनाथ चौराहे पर प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों ने साधु संतों को फूलों की माला पहनकर स्वागत किया।