ग़ैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करता था पति, सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज़

बस्ती जनवरी जनपद के थाना कोतवाली में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और विरोध करने पर उसे अपशब्द कहते हुए हत्या करने की धमकी देता था।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 दिसंबर में कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। वह पति रोज़ अलग-अलग गैर मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर ज़ोर देता था। महिला ने यह भी बताया कि एक रात करीब 9:00 बजे उसका पति दो अन्य पुरुषों के साथ गलत नीयत से घर पहुंचा और पुनः उन मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए ज़ोर देने लगा।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने विरोध किया, तो उसके पति ने उसे हाथ पैर बांध दिया और वीडियो बनाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सामूहिक मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।