प्रयागराज। प्रदेश में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण मकर संक्रांति पर्व तक सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक का समय सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे के स्थान पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल गुरुवार तक पहले से बंद हैं।