नौतनवा (महराजगंज) सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक ने भारत- नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सोनाली बॉर्डर पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सोनाली बॉर्डर पर मंगलवार को दोपहर पहुंचे सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक अमित मोहन प्रसाद ने भारत और नेपाल दोनो राष्ट्रो के अधिकारियों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से एक समन्वय बैठक किये। बैठक में दोनों राष्ट्रों के सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया गया। आगे बताया कि दोनों राष्ट्रों के जवान खुली सीमा की सुरक्षा करते हैं। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। आगे बताया कि आगामी 13 जनवरी को प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का असुविधा न हो और न ही सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हो। भारत-नेपाल से हमारे रिश्ते मैत्रीपूर्ण है। इसके बाद एस.एस.बी के डीजी ने निर्माणाधीन आईसीपी का भी निरीक्षण किये। इस दौरान दोनो राष्ट्रो के अधिकारी मौजूद रहे।