हनुमान मंदिर से घंटा, मजीरा,सोने का बाला,पायल चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के नीमडाड़ संकट मोचन हनुमान मंदिर से चोर घंटा, मजीरा, चांदी का पायल, सोने का एक जोड़ी बाला व अन्य सामान चुरा ले गए। मामले में मंदिर के पुजारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
नीमडाड़ संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी गोण्डा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के पर्सिया रानी निवासी नवीन कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह पिछले तीन साल से मंदिर में पुजारी के रूप् में कार्यरत है। 31 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे वह अपने आवास पर खाना खाने चले गए। वापस लौटे तो मंदिर का ताला खुला मिला। उनका व मंदिर का सामान गायब मिला। पुजारी के अनुसार मंदिर से चोर दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने का बाला, 11 किलो वनज का पीतल का घंटा, दो जोड़ी पीतल का मजीरा चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।