एक दिन पूर्व से लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा गांव पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार बरहटा निवासी रामकिशोर गुप्ता (48) पुत्र रामसुंदर का शव गांव की पुलिया के पास अपने ही साइकिल के नीचे दबा हुआ पाया गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके मुंह से खून भी निकला हुआ था। कुछ लोगों का कहना है कि इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। गुरूवार को जब शाम तक वह घर नही आया तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को दिन में गांव की पुलिया के पास अपने ही साइकिल के नीचे दबा हुआ उसका शव पाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। उसकी मौत से पत्नी जनक नन्दनी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।