10 राज्यों के सांस्कृतिक संस्थाओं के लगभग 300 कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया
महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम दुनिया की चकाचौंध में रंगमंच पर कलाकारों को तराशेगी अनुभूति एक एहसास :अयोध्या के श्री राम आडिटोरियम में अखिल भारतीय नृत्य ,चित्रांकन ,स्वरपाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन 28 , 29 दिसम्बर को “अनुभूति एक एहसास” सांस्कृतिक संस्था के द्वारा किया गया।जिसमें देश के 10 राज्यों की सांस्कृतिक संस्थाओं ने भाग लिया लिया और लगभग 300 कलाकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उदघाटन माननीय श्री भरून दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा दर्शकों से खचाखच भरे प्रेक्षागृह में दीप प्रज्वलित कर किया गया।उपस्थित तमाम मंचासीन अतिथियों को बुके ,अंगवस्त्र ,व स्मृति चिन्ह देकर अनुभूतु एक एहसास की निर्देशिका श्रीमती सरसी चंद्रा ने सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री श्रुति चंद्रा की कत्थक नृत्य व सरस्वती वंदना की हृदयग्राही एवम लाजवाब नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया देश के विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी।दर्शकों की वाहवाही एवम तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेक्षागृह गूंजता रहा।निश्चित रूप से दुनिया की चकाचौंध में कलाकारों को तराशने का काम “अनुभूति एक एहसास ” संस्था के द्वारा किया जा रहा है।वहीं प्रतियोगिता खंड में चित्रांकन और स्वर पाठ में उत्कृष्ठ कलाकारों की भागीदारी हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आकाश सिंह की बिशेष योगदान रही ,संजय चंद्रा, श्रुति चंद्रा, बिधान दास, नबिन सरमा, सहित अन्य गणमान्य लोगों की भूमिका सराहनीय रही।