प्रयागराज : सिविल लाइंस में गुरुवार को संजीवनी वेल्फेयर सोसाइटी और एस डब्लू एस आर्ट्स संस्था के तत्वाधान में एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें 2 जनवरी से 6 जनवरी तक एन सी जेड सी सी में होने वाले आयुष एक्सपो में विभिन्न संस्कृत कार्यक्रम पर विचार परामर्श किया गया।
बैठक में एस डब्लू एस के डायरेक्टर साकिब सिद्दीकी ने बताया कि 4 और 5 जनवरी को एन सी जेड सी सी में डांस परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन प्रांत के हिंदी भोजपुरी, उड़िया और राजस्थानी फिल्म एक्टर शामिल होंगे। डांस परफॉर्मेंस के बाद भोजपुरी हीरो आशीष सिंह बंटी, उड़िया हीरो नवीन कुमार, रैना प्रोडक्शन फिल्म के डायरेक्टर व राजस्थानी हीरो ज़ुबैर खान और नामचीन एक्टरों के नामी एक्टर अजय गुप्ता, सागर वर्मा, राज द्विवेदी और अजय मिश्रा को एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। एस डब्लू एस आर्ट्स की सचिव अन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि हमारी संस्था हर साल इस तरह रंग रंग कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें लोगों को अपनी प्रतिभा उजागर का करने का मौका देती है और इस मंच से उनका हौसला बढ़ाया जाता है।
इस मीटिंग में संजीवनी वेल्फेयर सोसाइटी के परियोजना प्रबंधक डॉक्टर राहुल शुक्ला ने बताया कि उनकी तरफ से 2 जनवरी से 6 जनवरी तक एन सी जेड सी सी में आयोजित होने वाले इस विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही मुफ्त परामर्श कैंप का आयोजन करेंगे। जिसमें डॉक्टरों की टीम मरीजों के बेहतर इलाज को यकीनी बनाएगी। इस अवसर पर पूनम तिवारी, डॉ. पंकज कुमार, संदीप मित्तल, श्रेया मेहता, मनोज राजपूत, तानिया सिंह, सरजीत गौतम आदि मौजूद रहे।