हप्ता बीत गए नहीं लगा ट्रांसफार्मर गांव के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर 

 बस्ती बहादुरपुर ब्लॉक के मल्हवारे  गांव में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे गांव के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर है लाइट ना रहने से गांव के लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है गांव के शिव, सहाय राम, दत्त गंगाराम,पतिराम ने बिजली विभाग को ऑनलाइन शिकायत कर दिया था उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई गांव के लोग जे इ निर्मल कुमार से इसकी शिकायत की तो जेई ने बताया कि  लाइन मैन को भेजा था अभी इसकी रिपोर्ट नहीं दिया है. रिपोर्ट मिलते हैं लाइट की समस्या दूर हो जाएगी