कुदरहा, बस्ती। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती 25 दिसंबर दिन बुधवार को सुशासन दिवस के रूप मे लालगंज थाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौंड की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके उनको पुष्प अर्पित किया।और थानाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई नए भारत के परिकल्पना पुरुष थे।उनके बोलने की कला सबको प्रिय लगती थी।उनका यह कथन सरकारें आएंगी और चली जाएंगी,पार्टियां बनेंगी और बिगंडेंगी मगर यह देश रहना चाहिए।उनकी यह बात आज भी मंत्र की तरह सबके मन में गूंजता रहता है।और भारत सरकार द्वारा उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है।इस अवसर पर वहां मौजूद सभी पुलिस जवानों ने उनको नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
मौके पर थानाध्यक्ष के अलावा चौकी इंचार्ज लालगंज प्रदीप कुमार सिंह, राम अशोक यादव, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,एसआई देवीशरण यादव,विजय प्राप्त सिंह,रामशिला यादव और शिवचन्द यादव मौजूद रहे।