उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक एल.टी. ग्रेड और प्रवक्ता संवर्ग के चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी

————————————-

लखनऊ,  दिसंबर  निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा चयनित सहायक अध्यापक एल.टी. ग्रेड वर्ष 2018 और प्रवक्ता संवर्ग (पुरुष/महिला) वर्ष 2020 के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू होगी।डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा और किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने कहा कि अभ्यर्थी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक ईमेल (वदसपदमजमंबीमतजतंदेमित2024/हउंपसण्बवउ) और हेल्पलाइन नंबर 9368636558 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन आवेदन में भाग न लेने पर अभ्यर्थी को दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा और इस सम्बन्ध में विभाग का निर्णय अंतिम होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।विस्तृत जानकारी मानव सम्पदा पोर्टल पर प्राप्त की जा सकती है।