रंजिशन ईंट फेककर मारा,सिर पर लगी गंभीर चोट

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई (जुड़ईपुर) निवासी विजय बहादुर ने तीन लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर ईंट फेंककर मारने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अनिल कुमार, उसकी पत्नी व उसके पिता रामतौल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके परिवार वालों को गाली और जान से मारने की धमकी दी। ईंट अद्धा फेंककर मारा जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी पुत्री संगम बेहोश हो गई। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।