विवादित जमीन जोतने से मना करने पर दो सगी बहनों को मारा पीटा, पति,पत्नी, दो पुत्रियों पर मुकदमा

 

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर निवासी अंशिका वर्मा पुत्री रामसूरत वर्मा ने गांव निवासी पति, पत्नी, दो पुत्रियों के खिलाफ उसे और उसकी बहन को मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी राममूरत वर्मा, उसकी पत्नी सुनीता वर्मा, पुत्री मनीषा वर्मा, ज्योति वर्मा ने विवादित जमीन को जोतने से मना करने पर उसे और उसकी बहन को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।