मंदाकिनी के जल से सरयू का हुआ अभिषेक, विश्व शांति की कामना हेतु

 

अयोध्या दिसंबर अयोध्या में  एक विशेष धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें चित्रकूट से आये हुए साधु-संतों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रार्थना किया और विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर, साधु-संतों ने मंदाकिनी नदी के पवित्र जल से अयोध्या की सरयू नदी का अभिषेक भी किया।

साधु-संतों का यह कदम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे धार्मिक उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ विरोध व्यक्त करने का एक प्रयास था। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है और वहां के हालात में तानाशाही का प्रकोप है।

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. स्वप्ना वर्मा, फाउंडेशन की अध्यक्ष, ने कहा कि हिंदू धर्म हमेशा से शांति और सद्भाव का संदेश देता आया है, और वे प्रभु श्री राम से कामना करते हैं कि अत्याचारियों को सद्बुद्धि प्राप्त हो और बांग्लादेश में शांति बहाल हो।