मामा पर लगाया उधार दिए डेढ़ लाख रूपया वापस न लौटाने, वापस मांगने पर धमकाने का आरोप

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लखनौरा चाईपुरवा निवासी और वर्तमान में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में रह रहे लालजी ने अपने मामा पर डेढ़ लाख रूपए उधारी वापस न करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने मामा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर उत्तर टोला निवासी रामनयन निषाद को लड़की की शादी में खर्च के लिए एक लाख 50 हजार रूपए उधार दिया था। 30 मई 2023 को उधार दिए गए रूपए को जब उसने एक साल बाद वापस मांगा तो मामा के बेटे पंकज निषाद व दो अन्य अज्ञात ने मंझरिया पहुंचकर गाली देते हुए मार डालने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस उसके मामा, ममेरे भाई व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।