चोरी करते पकड़े गए तीन को पुलिस ने सुलह समझौता कराकर छोड़ा

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के गुवांव गांव में रंगे हाथ पकड़े गए चोरों को पुलिस द्वारा सुलह समझौता कराकर छोड़ने का मामला सामने आया है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के गुवांव गांव में सात दिसंबर की रात में संजय चौरसिया के लिस्टर इंजन को खोल कर उस में लगी पंखी खोल रहे तीन चोरों को मौके से पकड़ा गया। इसकी सूचना डायल 112 को दिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 को ग्रामीणों ने पकड़े गये चोरों को सौप दिया। जिसे लेकर पुलिस दुबौलिया थाने पहुंची। बताया जाता है कि 24 घंटे से अधिक समय तक तीनों चोरों को थाने पर रखने के बाद पुलिस ने सुलह समझौता करवा कर उन्हे छोड़ दिया। चर्चा है कि पुलिस ने कोर्ट कचेहरी का चक्कर लगाने, बरामद माल को कोर्ट के आदेश पर मिलने के झंझट का डर दिखाया। उससे बचने के लिए चोरों और पीड़ित पर दबाव बनवा कर मामले को रफा-दफा कर दिया।एसएचओ संध्या रानी तिवारी का कहना है कि मामले पीड़ित वादी ने खुद की तहरीर वापस ले ली, कहा कि गांव का मामला है हमको गांव मे ही रहना है, इसलिए वह किसी से विवाद नही चाहता था, इसलिए मामले मे कोई कार्रवाई नही हुई।