बकाया रुपया मांगा तो मारा पीटा, दुकान लुटवाने की दी धमकी

 

बस्ती। मण्डेरवा थाना क्षेत्र के ओड़वारा निवासी नरसिंह उर्फ बबलू ने गांव निवासी चार लोगों पर बकाया रूपया मांगने पर गाली और जान से मारने, दुकान लुटवा देने की धमकी देने, मारने पीटने, सोने की चेन और नगदी छीन लेने का आरोप लगाया है। ओड़वारा निवासी विजय कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी बिल्डिंग मटेरियल दुकान से 50 हजार रूपए का सामान गिट्टी, मोरंग, बालू, सीमेन्ट लिया, जिसका पैसा बाद में देने को कहा। जब चार माह बीत गया तो उसने अपना पैसा मांगना शुरू किया, लेकिन पैसा नहीं मिला। आरोपी जब इसके बाद दोबारा उसकी दुकान पर सीमेंट लेने पहुंचा तो उसने कहा कि पहले बकाया पैसा जमा करों, इसके बाद ही सामान मिलेगा। जिस पर विजय, श्री राम, उमेश, गणेश ने मिलकर गाली देते हुए उसकी दुकान लुटवा देने, जान से मारने की धमकी दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने दुकान में घुसकर उसे मारा पीटा, गले से सोने की चेन और जेब में रखा सात हजार रूपया छीन लिया। मामले में उसने मुण्डेरवा थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर मामले में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।