प्रयागराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे जिसपर वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि जिस पर 2019 के कुंभ में पीएम ने स्वच्छता प्रहरियों के पांव धुले थे उसी तरह का कोई कार्यक्रम होना चाहिए जिसपर सीएम योगी ने कहा कि वो बहुत अच्छा कार्यक्रम था। आगे भी हो सकता है इस पर योजना बनेगी अभी महाकुंभ और पीएम की जनसभा को लेकर काम करना है। अनुज कुशवाहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का भी ख्याल स्नान आदि के दौरान रखा जाय जिसपर सीएम ने कहा कि इसका ख्याल रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि धीरे धीरे प्रयागराज को सबकुछ मिलेगा।