युवक की हत्या कर पोखरे में फेकने का आरोप, पांच पर मुकदमा

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के गिधार गांव निवासी राम सूरत ने गांव निवासी पांच लोगों पर अपने पुत्र की हत्या कर उसे पोखरे में फेंक देने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार गांव निवासी निखिल उर्फ राजेश, राम तेज उर्फ पाइलट, दिवाकर यादव, मुकेश शर्मा, बबलू ने उसके पुत्र लक्ष्मी प्रसाद उर्फ संदीप यादव (30) को खिला पिलाकर मार डाला और पोखरे में उसे फेक दिया। एक सितम्बर को हुई घटना के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।