बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के भदावल कला निवासी मीना देवा पत्नी सुखराम ने एक नामजद , तीन अन्य अज्ञात पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के बसन्तपुर निवासी आकाश व तीन अन्य अज्ञात ने उसके पुत्र राज को मजदूरी व साथ में काम करने की बात को लेकर गाली दी। जब गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।