बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी शकिकुनिशा पत्नी अब्बास अली ने पारिवारिक विवाद को लेकर गाली और धमकी देने का पति, पत्नी पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बाबर अली और उसकी पत्नी लाडली बेगम ने पारिवारिक विवाद को लेकर उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी पति, पत्नी के खिलाफ तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।