बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू में पारिवारिक विवाद को लेकर मारने पीटने के मामले में बेटी ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी सोनी ने अपने पिता नन्दन उर्फ खुशहाल पर पारिवारिक विवाद को लेकर गाली देने, मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने, बीच बचाव करने आई मां सोनमती को भी गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।