घर पर चढ़कर मां, बेटी को मारने पीटने में तीन पर मुकदमा

 

बस्ती । रुधौली थाना क्षेत्र के अतरडीहा निवासी मां, बेटी को मारने पीटने, जान से मार डालने की धमकी देने का तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अतरडीहा गांव निवासी शान्ती पत्नी रामविलास ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी हाशिम, उसकी पत्नी तसदिकुन्निशा, सलमा खातून पत्नी सलमा खातून अब्दुल गफ्फार उसके घर पर चढ़ आए, गाली देते हुए उसकी पुत्री साधना को मारने पीटने लगे। जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी मारा पीटा, जान से मार डालने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।