महिला के साथ छेड़खानी,मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि राहुल ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिष की। जब उसकी पत्नी के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी को धमकी दिया कि खेत में जाओगी तो उठवा दूंगा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।