बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेरता निवासी अरून कुमार ने पांच लोगों पर अपनी दीवाल गिरा देने, मना करने पर गाली देते हुए मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दुफेड़ी गांव निवासी मुकेश वर्मा, गोविन्द, अजय कुमार वर्मा, प्रवेश वर्मा, जमौलिया पाण्डेय निवासी विनोद यादव ने मिलकर उसकी दीवाल को गिरा दिया। जब उसने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए उसे मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।