धोखाधड़ी कर फर्जी सबूत, तथ्यों के आधार पर दर्ज करा लिया खतौनी में नाम, पूछने पर मिली गोली मारने की धमकी

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी चन्द्रावती पत्नी रामचन्द्र ने दो लोगों पर धोखाधड़ी कर फर्जी सबूत और तथ्यों के आधार पर उसका नाम खतौनी से खारिज कर अपना नाम दर्ज कराने, इस बारे में पूछने पर उसके पति को गाली और गोली मारने की धमकी देने, उसे खदेड़ देने का आरोप लगाया है। वाल्टरगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने जिला अस्पताल दक्षिण दरवाजा निवासी रफीक से चार जुलाई 2006 को गाटा संख्या 160,161 रकवा 0.109 एयर पोख्ता सब रजिस्ट्रार के यहा बैनामा कराया थीा, जिसके आधार पर उसका ा नाम खतौनी में मो. रफीक के स्थान पर दर्ज हुआ था। उक्त जमीन को भरौली बाबू निवासी योगेन्द्र सिंह ने चकबन्दी अधिकारी हरैया द्वितीय के यहा फर्जी सबूत तैयार कर व गलत तथ्यों के आधार पर 28 फरवरी 2024 को उसका नाम खतौनी से खारिज कराकर अपना नाम दर्ज करा दिया । इस बात की जानकारी होने पर जब वह अपने पति के साथ आरोपी से इस बारे में पूछताछ करने पहुंची तो आरोपी और उसके पुत्र यशवन्त सिंह ने गाली देते हुए उसके पति को गोली मारने की धमकी दी, वहां से धमकी देकर पति, पत्नी को खदेड़ दिया। मामले में आरोपी पिता, पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत धोखाधड़ी, कूट रचना, जानमाल की धमकी देने की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।