बस्ती । वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पोखरभिटवा निवासी रीना पुत्री अवधेश ने अपने चाचा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर उसके पिता की सम्पत्ति को हड़पने के उद्देश्य से आये दिन लड़ाई झगड़ा करते रहने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन बहने रीना, रीता, रागिनी है और वे अपने पिता की जायज व वारिस संताने है। उसके चाचा दिनेश व उनके परिवार के अन्य सदस्य उसके पिता की सम्पत्ति को हड़पने की फिराक में रहते है। इस कारण वे आये दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते है। उसके दो चाचा दिनेश, सुग्रीव व एक अन्य राधेश्याम पता अज्ञात ने मिलकर इसी के चलते उसे औश्र उसकी बहनों को गाली देते हुए मारा पीटा, जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई टूट गई। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।