बस्ती । हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हरकला निवासी पृथ्वीराज पाण्डेय ने एक व्यक्ति पर पैसे के लेनदेन की बात को लेकर उसे और उसके पुत्र को गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला स्थित प्रापर्टी आफिस पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिकटा निवासी मिथुन कुमार शुक्ला ने लेनदेन की बात को लेकर मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।