आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

बस्ती। मंगलवार को आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कचहरी परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। अनेक लोगों को पार्टी की सदस्यता दी गई। डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ रहा है। पार्टी के बौद्ध प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार उत्पीड़न और फर्जी आरोप लगाकार पार्टी को कमजोर करने का षड़यंत्र कर रही है किन्तु जनता ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से चन्द्रभान कन्नौजिया, रामसजन सूर्यबंशी, मिथलेश भारती, फिरदौस अहमद, शेषपाल चौधरी, जय सिंह, नरेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे।