बस्ती। सफलता की कुंजी अभियान के अंतर्गत नेशनल इण्टर कालेज हर्रैया के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरैया विधायक अजय सिंह और विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी हर्रैया विनोद कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बच्चों और उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सफलता के लिए सकारात्मक सोच बहुत आवश्यक है। सकारात्मक सोच से व्यक्ति के मस्तिष्क में उचित विचार आते हैं और वह सकारात्मक काम करता है। कहा कि बच्चों के माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को हताश न करें बल्कि उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है जब आप उस लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत कीजिए उन्होंने स्वयं के उदाहरण से बताया कि उन्होंने लंबे संघर्ष के बाद अथक परिश्रम के द्वारा सफलता अर्जित की। प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रधानाचार्य विनोद वर्मा और अन्य शिक्षकों ने विभिन्न उदाहरण के माध्यम से बच्चों को सफलता के टिप्स दिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह, अखिलेश सिंह प्रधान, भरत सिंह, निर्मल सिंह, रणजीत सिंह, अतुल तिवारी, विनोद गुप्ता, राम गोपाल यादव, मनोज पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र सिंह, अजय प्रताप, अमरनाथ, दुर्गेश सिंह, सर्वेश पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, आरती सिंह, दिनेश चौधरी, माधव प्रसाद, अरविंद गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, जुगल किशोर, शालिनी सिंह, पुष्पा चतुर्वेदी, दिव्या सहित तमाम गणमान्य, विद्यालय परिवार एवं छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

Post Views: 67