प्रज्ञा पूजन भंडार की दुकान में घुसकर 50 हजार नगदी चुरा ले गए चोर,सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

 

बस्ती । कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी के निकट स्थित प्रज्ञा पूजन भण्डार का शटर खोलकर दुकान में घुसे चोर 50 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान खोलने आने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहा स्थित प्रज्ञा पूजन भण्डार के राम कमल सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 20 नवम्बर की रात वह दुकान का शटर बन्द कर, सामान सुरक्षित रखकर वे घर चले गए। रात में करीब 12 से एक बजे के करीब चोर दुकान का शटर किसी मशीन से खोलकर दुकान में घुस गए। गल्ले में रखा लगभग 50 हजार रूपए नगदी चुरा ले गए।