माध्यमिक स्तरीय विज्ञान, गणित प्रदर्शनी में रोहित, श्रद्धा प्रथम

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालय स्तरीय विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में माध्यमिक के कई विद्यालयों तथा डायट के बच्चों ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खखुआ के छात्र रोहित प्रथम तथा बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी अग्रहरि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डायट में श्रद्धा उपाध्याय ने प्रथम तथा सूची शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डायट प्रवक्ताओं की टीम ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा निर्णायक मंडल में रहे कुलदीप चौधरी, सरिता चौधरी और अलीउद्दीन ने प्रदर्शनी अवलोकन करने के बाद परिणाम घोषित किया।

इस अवसर पर शशि दर्शन त्रिपाठी, मोहम्मद इमरान खान, वर्षा पटेल कल्याण पाण्डेय, रविनाथ त्रिपाठी, ऋचा शुक्ला, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।