बस्ती। नगर बाजार के माली टोला निवासी एक व्यक्ति ने डीजे पर डांस करते समय अवैध असलहा लहराने पर मना करने पर चार लोगों द्वारा असलहा लहराते हुए मारने के लिए दौड़ा लेने का आरोप लगाया है।
नगर बाजार के माली टोला निवासी भोला ने ट्वीटर पर लिखा है कि नगर बाजार में डीजे पर डांस करते समय अवैध असलहा लहराते हुए एक लड़का डांस कर रहा है। कुछ देर बाद उसने वही असलहा सात वर्षीय बच्चे के हाथ में दे दिया और असलहा लहराते हुए डांस कर रहे हैं । जब ऐसा करने से उसने मना किया तो असलहा लहराते हुए चार लोगों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाया। असलहा लहराते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोगों मे चर्चा है कि अगर बच्चे के हाथ से गलती से कहीं गोली चल जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी।
थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर अनमोल , विकास, प्रदीप, पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।