बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बासापार निवासी नीलम पत्नी रमेश चन्द ने गांव निवासी चार लोगों पर अपनी आठ वर्षीय पुत्री अंतिमा को नाली में धक्का देकर गिरा देने और दीवाल गिरा देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी शाम के समय अपनी जमीन पर दिया जलाकर साईकिल से आ रही थी कि बीच रास्ते में नाली के पास पहले से मौजूद भल्लू ने उसे धक्का दे दिया, जिससे नाली में गिरकर उसका हाथ टूट गया। जबकि संकटा प्रसाद, छैलकुमार, गुड़िया ने मिलकर उसकी बाऊन्ड्रीवाल को गिरा दिया। मना करने पर गाली और जानमाल की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।