खम्भा और तार उखाड़ने से मना किया तो मारा पीटा

 

बस्ती ।हर्रैया थाना क्षेत्र के महुआपार निवासी सुदर्शन कुमार ने चार लोगों पर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पैमाइस के आधार पर उसने अपनी काबिज जमीन पर खम्भा गाड़कर तार लगाया था जिसे गांव निवासी प्रहलाद, विक्रम, विक्रांत, सुभावती, मिलकर उखाड़ने लगे, जब उसने उन्हे ऐसा करने से मना किया तो गाली देते हुए लाठी, डंडा, कुदाल से उसे मारा, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बीच बचाव करने आए उमेश और उसकी मां प्रभावती को भी मारने औश्र जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।