33 साल बाद परिजनों से मिला चन्द्रिका यादव

मिल्कीपुर-अयोध्या 32 वर्ष पूर्व मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के मरूई गनेशपुर पूरे लाला गांव निवासी चन्द्रिका यादव पुत्र स्व राम औतार यादव घर से लापता हो गए थे।अनेको जगहों पर घूमते हुए वह छत्तीसगढ़ के जिला कबीर धाम अंतर्गत कबर्धा गांव पहुंचे जंहा वह उत्तर प्रदेश के बस्ती  निवासी सुखदेव तिवारी से मिले और अपने गांव ,जिला व परिजनों का नाम बताया। गांव, जिला व परिजनों की जानकारी होने पर सुखदेव तिवारी ने अपने गुरु बड़ागांव अयोध्या निवासी आचार्य अर्जुन तिवारी से संपर्क स्थापित किया तथा उनके व बस्ती जिले के छावनी निवासी अपने एक अन्य सहयोगी रणजीत गुप्ता के माध्यम से उक्त पते की जानकारी कर शुक्रवार को चन्द्रिका यादव को लेकर उनके घर मरूई गनेशपुर पूरे लाला गांव पहुंचे और उन्हें उनके भतीजे राम सजीवन यादव के सुपुर्द किया।चन्द्रिका यादव के करीब 32 वर्ष बाद घर वापस आने पर परिवार सहित पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।