शादी से पहले युवक लापता

 

रौनाही थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्तीचौरा क्षेत्र के इस्माइलनगर सिहोंरा निवासी सत्य नरायण उर्फ शत्रोहन रावत का बेटा लगभग 20 वर्षीय मोती लाल शादी के पांच दिन पहले लापता होने से वर कन्या दोनों पक्ष में हड़कम्प  मच गया है । वर और कन्या पक्ष की ओर से पूरी तैयारियों  रिश्तेदारों में आमंत्रण पत्र पहुचने से एक ओर जहां रिश्तेदारों के आवागमन की चहल कदमी शुरू हो गयी। वहीं शादी को  दो दिन शेष होने से रात की नींद गायब कर दी है।पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़ित पिता का आरोप है कि बेटे की इच्छा से  बड़ागांव गढ़ा  मोहल्ला निवासी शादी तय हुई।हैदराबाद से घर  इस्माइलनगर सिंहोरा आया।  24 नवंबर को बारात जाने की तैयारी चल ही रही थी। ।इसी बीच 19 नवंम्बर को भाभी के साथ हैदराबाद की दुकान को लेकर विवाद हो गया।उसके बाद से घर से निकलने के बाद आज तक घर नहीं आया। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी एस एन सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर पूछताछ की जा रही है।