बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के धौरहरी गांव निवासी रवि कुमार ने गांव निवासी तीन लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके भाई को मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी इन्द्रजीत, मिथुन, सूरज ने अकारी बाजार से घर वापस आते समय डडवा गांव की पुलिया के पास उसे और उसके भाई अजय को रोक कर पुरानी रंजिश के चलते गाली दी, जब गाली देने से मना किया तो उसे और उसके भाई को मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।