बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी अरविन्द कुमार ने जमीन जोतने की बात को लेकर मारने पीटने का गांव निवासी पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी माता प्रसाद, देवी प्रसाद, निरंकार, प्रवीण कुमार, प्रिंस ने मिलकर जमीन जोतने की बात को लेकर उसके चाचा और भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप् से घायल कर दिया, गाली औश्र जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।