रंजिश को लेकर आटो रिक्शा बैट्री तोड़ने में दो सगे भाइयों पर मुकदमा

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नं0 3 गौतम बुद्धनगर निवासी मो. अनीश ने दो लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर आटो रिक्शा बैट्री तोड़ देने, मना करने पर मारने पीटने, जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के भिमलापुर निवासी सुजल पाण्डेय, उसके भाई अमित पाण्डेय ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके आटो रिक्शा बैटरी को तोड़ दिया। मना करने पर मारा पीटा, जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।