अयोध्या । जिला रायफल कल्ब में तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूरे भारत से आए हुए 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दिल्ली से आई इंटरनेशनल खिलाड़ी अन्नपूर्णा शर्मा मौजूद रही।
आयोजक शनि कुमार वर्मा ने बताया की प्रतियोगिता के दूसरे दिन चीन नेपाल के खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण का आयोजन रविवार को सायं 4ः00 जिलाधिकारी अयोध्या की उपस्थिति में उनके द्वारा किया जाएगा