बाल मेले मे बिखरी भारतीय और पाश्चात्य व्यंजनों की खुश्बू।

पौली। संतकबीरनगर
     बाल दिवस के शुभ अवसर पर बृहस्पतिवार को पौली शिक्षा क्षेत्र के पैरामाउंट चिल्ड्रेन एकेडमी बघौडा शिवापार में बाल मेला बडे ही धूमधाम से मनाया गया।
  बाल दिवस पर प्रबंधक श्री राम प्रजापति ने दिप प्रज्ज्वलित करके मेले का शुभारंभ किया। मेले में तरह तरह के व्यंजनों की खूशबू चखा।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीराम प्रजापति  ने कहा कि बच्चे ही बड़ों की ताकत होते हैं। उनको बेहतर शिक्षा, संस्कार और स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराने के साथ ही उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की जिम्मेदारी भी हम सब की है। बच्चों ने जिस निष्ठा और लगन के साथ इस बाल मेले को सजाया है वह निश्चित रूप से प्रसंसा के काबिल है।
 मेले मे बच्चों ने भारतीय और पाश्चात्य व्यंजनों के अलग अलग डिश प्रस्तुत करके देश और विदेश के खानपान की जानकारियों को नुमायां किया है।
 पकवान के क्षेत्र मे अपनी शानदार अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने के लिए सभी को बधाई दिया। और भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में यहां के नौनिहाल और बेहतर तरीके से अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे ।
 अतिथियों ने प्रत्येक स्टाल पर पहुंच कर व्यंजनों का स्वाद चखते हुए सभी को पुरस्कृत भी किया। मेला मे चना भूजा जैसे देशी व्यंजन से लगायत इडली डोसा, बर्गर, चाऊंमीन, छोला भटूरा, टिकिया और रसगुल्ले सहित 40 तरह के डिस व पकवान की धूम दिखी। इस मौके पर प्रधानाचार्य धीरज त्रिपाठी ,अमित प्रताप अखिलेश जय शुक्ला हिमांशु दीपक कुमार रणविजय मिथलेश यादव वंदना सिंह अंकिता पांडेय प्रियंका प्रांजलि पांडेय ममता महिमा निशा आदित्य प्रताप इंद्रेश संध्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।