बाल मेले में बच्चों ने लगाया पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रदर्शनी
बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज के प्रांगण में बाल मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसके अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता स्कूल के बच्चों द्वारा लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून की अगुवाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि प्रतिभाओं को उड़ान देने में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व बाल मेला बहुत सहायक है यह आयोजन निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी है। इस तरह का आयोजन सभी विद्यालयों को करना चाहिए ताकि बच्चों की प्रतिभाएं निखर सकें। बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रकाश संश्लेषण, ज्वालामुखी, मानव श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, कूलर, पौधे के भाग, सौरमंडल, ब्लड ग्रुप के अंतर्गत गुलाब जामुन, चाऊमीन, सैंडविच, माइक्रोनी, भेलपुरी, ब्रेड पकोड़ा, समोसा, मोमोज आदि की प्रदर्शनी लगाई। भोज्य स्टाल पर जाकर शिक्षिकाए ने भोज्य पदार्थों को चखा और उसकी सराहना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्या ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाए और छात्राएं भी उपस्थित रहे।